ग्राम सताँव, रायबरेली
श्री ठाकुर जी मंदिर
मंदिर की स्थापना राम दरबार से हुई। समय-समय पर हमारे पूर्वजों और उनकी संतानों ने अन्य विग्रहों की स्थापना की।
-
राम दरबार
मंदिर की प्रथम स्थापना: संवत् 1949, श्री लक्ष्मी नारायण दीवान जी की धर्मपत्नी द्वारा
-
हनुमान जी
द्वितीय स्थापना
-
शिव परिवार
तृतीय स्थापना: सन् 1892, श्री लक्ष्मी नारायण दीवान जी द्वारा, अपने पिता श्री दीवान बखतावर लाल जी के नाम पर
श्री लक्ष्मी नारायण दीवान जी ने शिवरात्रि (फागुन बदी 14, शनिवार) के दिन शिवलिंग की स्थापना की और अपने पिता, परम भक्त और अनन्य रामोपासक श्री दीवान बखतावर लाल जी के नाम पर इसे "बखतावेश्वर महादेव" नाम दिया। मंदिर के शिलालेख के अनुसार बखतावर लाल जी का जन्म संवत् 1900 (सन् 1843) में चैत्र शुक्ल द्वितीया को हुआ था। मंदिर की दीवारों में शिव परिवार की कई छोटी और बहुत प्राचीन मूर्तियाँ भी स्थापित हैं।
-
संतोषी माता जी
स्थापना: 7 जुलाई 1989, श्रीमती माया श्रीवास्तव, पत्नी श्री विजय प्रकाश श्रीवास्तव जी द्वारा
-
श्री कृष्ण-राधा जी
स्थापना: सन् 1992, श्रीमती शेष राजकुमारी जी द्वारा, अपने पति स्व. श्री राम भगत जी की स्मृति में
-
माँ दुर्गा जी
स्थापना: 26 जून 1998, श्रीमती माया श्रीवास्तव, पत्नी श्री विजय प्रकाश श्रीवास्तव जी द्वारा
-
गुरु जी
स्थापना: सन् 2005, श्रीमती मिथिलेश जी, पत्नी श्री अवध प्रसाद श्रीवास्तव जी द्वारा
-
गणेश जी
26 जनवरी 2023, वसंत पंचमी: गुंजन श्रीवास्तव एवं पत्नी श्वेता श्रीवास्तव द्वारा
प्राण प्रतिष्ठा पं. प्रदीप तिवारी, पं. सर्वेश व पं. इन्द्रेश द्वारा की गई।






